जबलपुर में तेज़ी से चल रहा अतिक्रमण-मुक्त एवं स्वच्छता अभियान

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर नगर निगम, जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में आज लार्डगंज से गंजीपुरा, अंधेरदेव और बड़ा फुहारा सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों से 50+ स्थायी–अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इसी तरह रामपुर चौक मार्ग, साउथ एवेन्यू मॉल क्षेत्र, सगड़ा–तिलवारा रोड और धनवंतरी चौक,छोटी लाइन, रानीताल और दीनदयाल बस स्टैंड क्षेत्रों का आज निगमायुक्त ने औचक निरीक्षण कर अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सड़कों को सुगम बनाने, धूल नियंत्रण और साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा— “यातायात को सुगम और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। अभियान लगातार जारी रहेगा।”

निरीक्षण में उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment