( उजला दर्पण अंकित प्रसाद सेन स्टेट हेड मप्र)
भोपाल एमपी कैडर के दिल्ली में पदस्थ आईपीएस अधिकारी और सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल एकेडमी के जाइंट सेक्रेट्री की प्रतिनियुक्ति खत्म हो गई है। वे जल्दी ही एमपी में वापसी करेंगे। उधर एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया की केंद्र में प्रतिनियुक्ति के बाद राज्य सरकार ने ऊर्जा विभाग के सचिव विशेष गढ़पाले को एमपी पावर मैनेजमेंट कम्पनी का एमडी बनाया है। लवानिया को जल्दी ही रिलीव किया जाएगा।
वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डी श्रीनिवास वर्मा सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल एकेडमी में जॉइंट सेक्रेट्री के तौर पर काम कर रहे थे। जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 26 नवम्बर को जारी निर्देश में एमपी कैडर में वापस भेजने का फैसला किया है।
वर्मा की एमपी वापसी के बाद उन्हें एमपी कैडर में नई पदस्थापना दी जाएगी। उधर 2009 बैच के आईएएस अविनाश लवानिया को सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के अंतर्गत दिल्ली में पदस्थ किया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने एमपी के चीफ सेक्रेट्री को पत्र लिखकर उन्हें रिलीव करने के लिए कहा है। इसके चलते मोहन सरकार ने लवानिया के स्थान पर नई पोस्टिंग भी कर दी है। चूंकि लवानिया एमपी पावर मैनेजमेंट कम्पनी के एमडी की जिम्मेदारी निभा रहे थे और रबी सीजन पीक पर होने के कारण इस समय बिजली की डिमांड प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते ऊर्जा विभाग में सचिव के पद पर पदस्थ विशेष गढ़पाले को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।












