( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह मप्र )
जबलपुर नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा।
महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार की संयुक्त पहल पर यह बड़ा निर्णय लिया गया कि अब से किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
अब रिटायरमेंट के उसी दिन अवकाश नगदीकरण, जीपीएफ, समूह बीमा और ग्रेज्युटी की पूरी राशि एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
नई व्यवस्था का पहला लाभ आज सेवानिवृत्त हुए 4 कर्मचारियों को मिला, जिनकी संपूर्ण राशि 1 दिसंबर को सीधे उनके खातों में भेज दी जाएगी।
*राशियाँ इस प्रकार—*
1 – श्रीमती लक्ष्मी/विजय : ₹10,99,656
2 – श्रीमती लक्ष्मी/मुन्ना : ₹6,39,728
3 – विमल मुकुन्द नामदेव : ₹18,72,889
4 – सोमनाथ नामदेव : ₹12,353
नगर निगम की इस ऐतिहासिक पहल से कर्मचारियों और पेंशनधारियों में खुशी की लहर फैल गई है।












