( उजला दर्पण अंकित सेन )
भोपाल मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा में 4 नवंबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का काम चल रहा है। प्रदेश के कुल 5 करोड़ 74 लाख 5 हजार वोटर्स के फॉर्म डिजिटलाइज करने हैं। इस काम में 65 हजार 14 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन काम के तनाव की वजह से उनकी जान पर बन आई है।
पिछले 10 दिन के अंदर मध्यप्रदेश में ही ड्यूटी के दौरान 4 बीएलओ दम तोड़ चुके हैं। इसी बीच एक कर्मचारी संगठन- मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली को पत्र लिखा है। जिसमें एसआईआर सर्वे के दौरान मृत होने या घायल-तबीयत खराब होने वाले कर्मचारियों को राहत देने की मांग की गई।
ठीक उसी तरह जैसे चुनाव के दौरान मदद दी जाती है। मृत कर्मचारी के परिजन को 15 लाख रुपए और घायल या बीमार होने वाले कर्मचारी का सारा इलाज मुफ्त में कराने की मांग की गई है।












