जयपुर, जगतपुरा। बाल दिवस के मौके पर ओपेस फ़ाउंडेशन ने महात्मा गांधी स्कूल, जगतपुरा में सेवा कार्य के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। फ़ाउंडेशन की टीम ने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया और उनकी पढ़ाई में उपयोगी स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
टीम
सदस्यों ने कहा कि संस्था बच्चों के समग्र विकास के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम चलाती रही है और आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक सहायता पहुंच सके। भोजन और स्टेशनरी पाकर बच्चों ने खुशी जाहिर की और आयोजकों का धन्यवाद किया।












