बड़खेरा में नवयुवक दल की पहल — सिद्ध हनुमान मंदिर में होगी श्रीमद् भागवत कथा।

---Advertisement---

सतना। बड़खेरा —”होगा वही जो राम रचि रखा…” इसी आस्था के साथ बड़खेरा स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में नवयुवक दल की बैठक आज सायंकाल संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निरंतर चल रहे राम नाम संकीर्तन के पावन मध्य में भगवान हनुमानजी महाराज को समर्पित एक भव्य श्रीमद् भागवत कथा आयोजन किया जाएगा।कथा की रूपरेखा बनाते हुए यह निश्चय किया गया कि यह आध्यात्मिक उत्सव 28 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक सुसम्पन्न होगा। कथा का संचालन आचार्य धनुर्धर जी (गोकुलधाम) के पावन सान्निध्य में किया जाएगा। नवयुवक दल ने यह भी निर्णय लिया है कि गांव के सभी वृद्धजनों को निःशुल्क कथा श्रवण की सुविधा प्रदान की जाएगी। उनके भोजन, वस्त्र और आवास की संपूर्ण व्यवस्था नवयुवक दल द्वारा की जाएगी।इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक श्रद्धा का संचार करना है, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना को जागृत करना भी है।आयोजन की विस्तृत जानकारी समय-समय पर ग्रामवासियों को दी जाएगी। जय श्रीराम! जय हनुमान!! 🙏

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment