पत्रकार को धमकाने पर नायब तहसीलदार सहित तीन पर FIR  

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

 बालाघाट। अवैध रेत परिवहन के विवाद के चलते बालाघाट पुलिस ने नायब तहसीलदार केशोराव टेकाम और उनके तीन साथियों के खिलाफ 22 दिन बाद मामला दर्ज किया है। नायब तहसीलदार रेत परिवहन करे रहे ट्रेक्टर ट्राली को छोड़ने के एवज में तीस हजार रुपए मांग रहे थे। इसका वीडियो जारी होने पर उन्हें संदेह हुआ कि पत्रकार इंद्रजीत का इसमें हाथ है। वो उसे अपने तीन साथियों के साथ उसके घर धमकाने पहुंच गए थे। पत्रकार की शिकायत के 22 दिन बाद नायब तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में शाम होने के पहले ही कलेक्टर मृणाल मीणा ने किरनापुर के नायब तहसीलदार केशोराव टेकाम को तत्काल प्रभाव से नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment