वृद्धजनों का सम्मान करने 6 अक्टूबर को मानस भवन में आयोजित किया जायेगा राष्‍ट्रीय स्‍तर का कार्यक्रम

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

कलेक्टर ने किया कार्यक्रम

जबलपुर अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में 6 अक्टूबर को जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। केंद्र शासन के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम राइट टाउन स्थित मानस भवन में होगा।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज मंगलवार को मानस भवन पहुँचकर कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप तैयारियों के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की और वृद्धजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये सभी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने की हिदायत अधिकारियों को दी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के कार्यक्रम स्‍थल के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त विद्यानन्द वाजपेयी, एसडीएम अधारताल पंकज मिश्रा, संयुक्‍त संचालक सामाजिक न्‍याय सोनम बर्वे एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

सयुंक्त संचालक सामाजिक न्याय सोनम वर्वे के अनुसार अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में जबलपुर में आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सौ वर्ष की आयु पूरी कर चुके वृद्धजनों का सम्मान किया जायेगा। वृद्धजनों एवं बच्चों की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लघु नाटिका की प्रस्तुति भी कार्यक्रम में होगी। कार्यक्रम में प्रतीक के तौर पर पौधे भी रोपे जायेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment