( उजला दर्पण / रामगोपाल सिंह उईके सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
सिराली। विद्या विहार कॉलोनी की निवासी शिवानी उइके ने लगन, संघर्ष और अटूट मेहनत के बल पर डिप्टी कलेक्टर का प्रतिष्ठित पद हासिल कर न केवल सिराली बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस गौरवशाली उपलब्धि ने क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिख दिया है।
डिप्टी कलेक्टर बनने के उपरांत जब शिवानी सिराली पहुंचीं, तो पूरे नगर ने उन्हें अपनी बेटी की ऐतिहासिक सफलता पर खुले दिल से अपनाया। कॉलोनीवासियों और स्थानीय जनों ने फूल-मालाओं और जयकारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया।
आयोजित सम्मान समारोह में शिवानी ने अपने संघर्ष की अमर गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह साधारण परिवेश से निकलकर उन्होंने कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयासों के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी कहानी सुनकर हर चेहरा गर्व और प्रेरणा से दमक उठा।
इस अवसर पर इंदौर से पधारे ओझा सर ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवानी की सफलता अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित है।
कम उम्र में डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त करना शिवानी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। आज सिराली के साथ-साथ संपूर्ण मध्यप्रदेश इस बेटी की उपलब्धि पर गर्वित है।
स्थानीय नागरिकों ने शिवानी उइके को ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा












