जबलपुर नवागत कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह को समाचार कंट्रोल रूम परिवार ने एक विशेष कलम भेंट की। इस कलम को संस्कारधानी की आम जनता की आशाओं का प्रतिबिंब बताया गया है। समाचार कंट्रोल रूम के उमाशंकर अवस्थी ने कहा कि कलम सिर्फ एक लेखन उपकरण नहीं है, बल्कि यह संस्कारधानी की आशाओं और अपेक्षाओं का प्रतीक है। नवागत कलेक्टर से उम्मीद है कि वह इस कलम से शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे, जिससे कलम का जीवन भी सार्थक हो जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इतिहास को दोहराने की उम्मीद
गौरतलब है कि पूर्व कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना को भी समाचार कंट्रोल रूम परिवार ने कलम भेंट किया था और उन्होंने जबलपुर शहर को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं, जिससे उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। अब नवागत कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं कि वे शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेंगे और शहर की तस्वीर बदलने में सफल होंगे।













