रानीताल जीटी और कंपोस्ट प्लांट पहुंचे निगमायुक्त, सफाई व्यवस्थाओं में कसावट लाने दिया जोर

---Advertisement---

( उजला दर्पण/अंकित सेन )

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने पदभार संभालने के साथ ही दूसरे दिन सुबह-सुबह स्वास्थ्य अमले के साथ रानीताल जीटी और कंपोस्ट प्लांट पहुंचे, जहां उन्होंने प्लांट की जानकारी ली और व्यवस्थित रिकार्ड रखने के अलावा रख रखाव उत्तम रखने के निर्देश दिए। निगमायुक्त सिविल लाइंस, सिविक सेंटर के साथ-साथ 4 संभागों के वार्डों में भी सघन रूप से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निगमायुक्त ने कचरा गाड़ियों को भी स्वच्छ रखने एवं अलग-अलग कंपार्टमेंट में कचरा एकत्रित कर डंप करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने सीएनडी मटेरियल को भी व्यवस्थित करवाने के कहा कि स्वास्थ्य अमला स्वच्छता अभियान पर नियमित रूप से फोकस करें और व्यवस्था में और अधिक कसावट लाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment