थाना बरगी अंतर्गत हिनौता पिपरिया के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर थाना बरगी, चरगवॉ एवं भेडाघाट पुलिस की संयुक्त दबिश

---Advertisement---

(रामगोपाल सिंह उईके/ उजला दर्पण )

4 जुआडी गिरफ्तार, नाल काट रहे फड़बाज सत्यम यादव की तलाश

नगद 4 हजार 900 रूपये एवं 3 दुपहिया वाहन जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना बरगी, चरगवॉ एवं भेडाघाट की टीम द्वारा 4 जुआडियो को जुआ खेलते हुये पकडते हुये 4 हजार 900 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी बरगी श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि दिनाक 02/09/2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हिनौता पिपरिया के जंगल में सत्यम यादव निवासी मंगेली का कुछ जुआडियो को एकत्रित कर रूपये पैसो का दाव लगवाते हुये नाल काटकर जुआ खिलवाते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर थाना बरगी एवं थाना चरगवा तथा थाना भेडाघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, हिनौता पिपरिया के जंगल में कुछ लोग घेरा बनाकर तास पत्तो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते तथा पास मे एक व्यक्ति नाल काटते दिखा सभी जुआडियान पुलिस को देखकर भागने लगे घेराबंदी कर 4 जुआडियों को पकडा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः प्रमोद कुमार दुबे निवासी तेवर थाना भेडाघाट, नोनी पटैल निवासी कुगवाँ थाना संजीवनी नगर, अजय कुशवाहा उम्र 31 साल निवासी सरसवा थाना पनागर, प्रदीप यादव निवासी मदर टैरेसा थाना माढौताल बताय। नाल काट रहा व्यक्ति जो पुलिस को देख कर फरार हो गया था के संबंध मे पूछताछ करने पर सत्यम यादव निवासी मंगेली द्वारा जुआडियों को जुआ खेलने हेतु बुलवाकर जुआ खिलवाते हुये नाल काट कर नाल के रूपये स्वयं अपने पास रखना बताये । पकडे गये चारो जुआडियो के पास एवं फड से नगद 4900 रूपये एवं तास के 52 पत्ते तथा घटना स्थल पर खडी हीरो कम्पनी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एनई 3048, हीरो कम्पनी की एच.एफ. डीलक्स क्र. एमपी 20 3697, एक रायल इनफिल्ट बुलेट क्रमांक एमपी 20 एनजे 1030 जप्त करते हुए पकडे गये चारों जुआडियों एवं नाल काट कर जुआ खिलाने वाले सत्यम यादव के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट, 49 बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही करते हुये फरार सत्यम यादव की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका- जुए के फड़ पर दबिश देते हुये जुआडियों को पकडने में उप निरीक्षक अंकित मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, उदय प्रताप, होमन लाल, प्रभूदयाल, आरक्षक प्रताप, चंद्रशेखर, सुधीर, मुकेश, अजय शर्मा, थाना चरगवा के आरक्षक सुखदेव, अभिषेक, थाना भेड़ाघाट के प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, प्रदीप, आरक्षक अरविंद, हरि की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment