30 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल करने की थी चेतावनी

---Advertisement---

(उजला दर्पण/अंकित सेन )

भोपाल मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के करीब 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण हजारों परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रदेश के कई जिलों में 10 महीने तो कई जिलों में 6-6 महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।

कहां-कहां नहीं हुआ भुगतान

कटनी में 6 महीने, श्योपुर में 10 महीने, बुरहानपुर में 4 महीने, नरसिंहपुर में 5 महीने, उज्जैन में 6 महीने, जबलपुर, सागर और ग्वालियर में 3 महीने से कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली। इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी, सपोर्ट स्टाफ सहित अन्य लोग शामिल हैं।

आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने सीएम डॉ मोहन यादव से मांग की है कि निजी कंपनियों को हटाकर कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाए। अगर सात दिनों में समस्या का समाधान नहीं होता है तो हजारों कर्मचारी सीएम हाउस में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

बीते दिनों, सीधी जिले में स्वास्थ्य विभाग की आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने निरस्त कर दिया था। कलेक्टर ने लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर कार्रवाई की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment