कलेक्टर श्री सक्सेना ने जनसुनवाई में समस्याओं को सुना और निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

जनसुनवाई में आए कुल 172 आवेदन

जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोड सहित सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित रहे और उन्होंने भी नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई में कुल 172 आवेदन प्राप्त हुए। इस जनसुनवाई शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 172 आवेदन दिये। जिसमें 123 नये आवेदन हैं तथा 49 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर राजस्‍व संबंधी, पीएम आवास का लाभ दिलाने, लड़ाई-झगड़ा, छात्रवृत्ति भुगतान, पानी, नाली निर्माण, आर्थिक सहायता, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्‍सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने व बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे। कलेक्टर श्री सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment