15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस (हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता) ध्वजारोहण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर में।

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

इस वर्ष 15 अगस्त को हम अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर परेड ग्राउंड पर कमांडेन्ट श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से., द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने शुभकामना संदेश में सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से, द्वारा पुलिस कर्मियों द्वारा वर्ष भर सौंपे गए कार्यों को अच्छे से निष्पादन करने की प्रशंसा कि एवं उत्तरोसर कडी मेहनत, लगन और अनुशासन में रहकर इसके स्तर को और बढाने के लिए प्रेरित किया साथ ही श्री पीटीएस एसएएफ जबलपुर में डिप्टी कमांडेन्ट श्री अभिषेक राजन, बटालियन एसएएफ स्कूल सहायक सेनानी श्री मोनिका तिवारी । प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाहिनी की सहकारी साख समिति के सौजन्य से कक्षा 9वीं से 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र एवं छात्रों को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस कि पूर्व संध्या पर दिनांक 14.08.2025 को स्वतंत्रता सेनानीयों वा शहीदो के सम्मान में सांस्कृतिक संधया का आयोजन हुआ जिसमें वाहिनी के कर्मचारियों, परिजनों एवं बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर गायन, वादन एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए जिससे पूरी सभा में देशभक्तिमय वातावरण हो गया। कार्यक्रम में कमांडेन्ट श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. डिप्टी कमांडेन्ट श्री अभिषेक राजन, सहायक सेनानी, श्री एम.पी. सिंह., श्री सुबोध लोखण्डे, श्रीमती मोनिका तिवारी, श्रीमती रीना पांडे शर्मा, श्री विजय अभोरे, निरीक्षक श्री हितेश फुलझेले, श्री विक्रम सिंह, श्री विजय मेहरा, सुबेदार मेजर श्री बिलर सिंह जमरा एवं वाहिनी पीटीएस में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु एवं समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment