भारत में बेवफाई अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही। शादीशुदा लोगों के लिए बने ग्लोबल डेटिंग प्लेटफॉर्म Ashley Madison के ताज़ा सर्वे में खुलासा हुआ है कि देश के छोटे शहर और गांव भी इस ट्रेंड में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि तमिलनाडु का कांचीपुरम, जिसकी आबादी महज दो लाख है, भारत की ‘बेवफाई की राजधानी’ बनकर सामने आया है।
छोटे शहरों ने पछाड़े मेट्रो सिटी
जून 2025 के साइनअप डेटा के मुताबिक, भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों के लोग सीक्रेट अफेयर रखने के मामले में मेट्रो शहरों से आगे निकल गए हैं। कांचीपुरम, जो पहले अपनी शानदार साड़ियों और मंदिरों के लिए मशहूर था, अब इस डेटिंग ऐप के टॉप यूज़र बेस में नंबर-वन पर है। पिछले साल यह शहर 17वें स्थान पर था, लेकिन इस बार सीधे पहले पायदान पर पहुंच गया।
दूसरे नंबर पर है दिल्ली, जहां के लोग एक साथ कई रिश्तों में दिलचस्पी लेते हैं, और तीसरे पर है गुरुग्राम, जो राजधानी की नज़दीकी का असर लिए हुए है।
Hobosexuality : शहरों में बढ़ रहा नया चलन ! ‘प्यार की आड़’ में किराए से आज़ादी!
टॉप 20 में कौन-कौन?
टॉप 20 जिलों में दिल्ली के छह जिले और एनसीआर के गुड़गांव, गाज़ियाबाद और नोएडा शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर, रायगढ़ और चंडीगढ़ जैसे टियर-2 शहर भी इस ट्रेंड में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मुंबई का नाम इस लिस्ट में नहीं है।
भारत बना ‘अफेयर’ का नया हॉटस्पॉट
सिर्फ साइनअप ही नहीं, अप्रैल 2025 में Ashley Madison और YouGov के संयुक्त सर्वे में पता चला कि भारत और ब्राज़ील, दोनों देशों में 53% लोगों ने खुलेआम माना कि उनका किसी न किसी समय अफेयर रहा है।
Ashley Madison के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर पॉल केबल के अनुसार,
“भारत रिश्तों की परिभाषा को नए सिरे से गढ़ रहा है। हमारा प्लेटफॉर्म लोगों को यह मौका देता है कि वे अपने रिलेशनशिप को सुरक्षित, गुप्त और बिना जजमेंट के एक्सप्लोर कर सकें।”
उन्होंने बताया कि भारत उनके ग्लोबल मार्केट में छठे स्थान पर है और साल के अंत तक यह और ऊपर जा सकता है।
क्या बदल रहा है?
यह ट्रेंड इस बात का संकेत है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अब सिर्फ शहरी कल्चर का हिस्सा नहीं रहा। छोटे शहर और ग्रामीण इलाकों के लोग भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए ऐसे रिश्तों में कदम रख रहे हैं। शादी और रिश्तों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में यह बदलाव समाजशास्त्रियों और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के लिए अध्ययन का नया विषय बन गया है।
📌 नोट: यह रिपोर्ट Ashley Madison के आधिकारिक डेटा और सर्वे परिणामों पर आधारित है।










