जबलपुर में पुलिस ने रातभर की कांबिंग गस्त:फरार 218 आरोपी पकड़ाएं; देर रात घूमने वालों को पुलिस ने दी हिदायत

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर राम गोपाल सिंह )

जबलपुर तेजी से बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए एसपी सम्पत उपाध्याय ने शनिवार रात से लेकर आज रविवार सुबह तक जिले भर में कांबिंग गश्त करवाई। इस कार्रवाई में जिले के सभी एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी शामिल रहे। गश्त शनिवार रात 9 बजे शुरू हुई और रविवार तड़के तक चली।

इस दौरान फरार 218 वारंट तामील किए गए। साथ ही देर रात घूमने वाले लोगों को भी हिदायत दी गई कि बिना कारण घर से बाहर न निकलें।
एसपी ने बताया कि बदमाशों, गुंडों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके आपराधिक रिकॉर्ड और लंबित मामलों के आधार पर यह अभियान चलाया गया। इसमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम पर फोकस किया गया।
कांबिंग गश्त की निगरानी स्वयं एएसपी शहर आनंद कलादगि, पल्लवी शुक्ला, सूर्यकांत शर्मा, अंजना तिवारी और अपराध शाखा के एएसपी जितेंद्र सिंह ने की। सभी नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी) और थाना प्रभारी अपने-अपने स्टाफ के साथ इस अभियान में शामिल रहे।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण

85 गैर-म्यादी वारंट
110 गिरफ्तारी वारंट
23 जमानती वारंट
अधिकतर आरोपी लंबे समय से फरार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना…एसपी

एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हमारा उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने सक्रिय गुंडों और बदमाशों को चेक किया, रात में घूमने वालों से पूछताछ की, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment