नशे से दूरी है जरूरी” — जबलपुर में नशा मुक्ति अभियान जोश और जागरूकता के साथ जारी

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके )

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देश पर 15 से 30 जुलाई तक प्रदेशभर में “नशे से दूरी, है जरूरी” जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अभियान ने व्यापक रूप लिया है।

आज थाना बेलबाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री सम्पत उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, “परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है। यदि हम नशा मुक्त होंगे, तो परिवार और समाज स्वतः सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा।”

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, थाना प्रभारी बेलबाग श्री राजकुमार खटीक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शहर भर के स्कूलों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस जागरूकता मुहिम में सरकारी एवं निजी विद्यालयों सहित ग्रामीण अंचलों के स्कूल भी शामिल रहे।

प्रमुख स्कूलों में क्राइस्ट चर्च, एमएलबी, मॉडल हाई स्कूल, हितकारिणी, सेंट एलॉयशियस, अशोक हॉल, रॉयल स्कूल, गुरुकुल कान्वेंट, माउंटेन हाइट्स, सीएम राइस स्कूल आदि शामिल रहे।

शिक्षार्थियों द्वारा निकाली गई रैलियां और नुक्कड़ कार्यक्रम

ओमती थाना क्षेत्र के क्राइस्ट चर्च स्कूल और मॉडल हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। ये रैलियां पोस्टर-बैनरों के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गईं, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त हुईं।

जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

शहरवासियों को अभियान से जोड़ने हेतु “नशे से दूरी, है जरूरी” संदेश से सुसज्जित जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को जागरूक कर रहा है।

प्रशासन की प्रतिबद्धता

पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस का यह अभियान जन-जागरूकता की दिशा में एक बड़ा कदम है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, ग्रामीण, यातायात, सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया।

सम्पूर्ण जबलपुर जिला नशे के खिलाफ एकजुट हो रहा है, और यह जनचेतना अभियान युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment