एसडीएम प्रतीक राव का स्टेशन परिसर में औचक निरीक्षण, अमृत भारत योजना के कार्यों की समीक्षा — यातायात अव्यवस्था पर जताई चिंता इटारसी 

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह ) इटारसी

शहर को आधुनिक स्वरूप देने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की दिशा में प्रशासन अब और अधिक सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में एसडीएम प्रतीक राव ने प्रशासनिक दल के साथ स्टेशन परिसर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा की।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में यात्रियों की सुविधाओं, प्लेटफार्म के सौंदर्यीकरण, पेयजल, शौचालय तथा पार्किंग व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

एसडीएम राव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वाहन पार्किंग बना चुनौती

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्टेशन परिसर में अनियंत्रित ढंग से खड़े हो रहे वाहनों पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह लगते हैं। उन्होंने ट्रैफिक और नगर पुलिस को तत्काल ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी दी और समाधान के लिए प्रस्ताव रखे।

प्रशासन की प्राथमिकता: सुगम यातायात, बेहतर सुविधा और समयबद्ध कार्य

इस निरीक्षण को नगरवासियों और यात्रियों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। प्रशासनिक सक्रियता से स्पष्ट है कि इटारसी स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और अनुशासित बनाना अब प्राथमिकता में है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment