कल से ओटीपी के बिना नहीं मिल सकेगा तत्काल टिकट अब यह नियम 15 जुलाई से पूरे देश में लागू 

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर राम गोपाल सिंह उईके)

भोपाल, आरकेएमपी और पश्चिम मध्य रेलवे के अन्य स्टेशनों पर अब तत्काल टिकटों की संख्या में बदलाव हो सकता है। मंगलवार से काउंटर से बिना ओटीपी के तत्काल टिकट नहीं बनेगा। इस व्यवस्था से फर्जी टिकट बनना कम होगा और सही आंकड़े सामने आएंगे। अभी हर स्टेशन पर रोजाना करीब 100 से 125 तत्काल टिकट बनाए जाते हैं। लेकिन नई व्यवस्था के बाद इनकी संख्या थोड़ी घट सकती है।
अब यह नियम 15 जुलाई से पूरे देश में लागू किया जा रहा है। रेलवे को उम्मीद है कि इससे तत्काल टिकट प्रणाली और सुरक्षित और पारदर्शी हो जाएगी। अनाधिकृत एजेंट और दलालों से लोगों को मुक्ति मिल सकेगी।

क्या है नई व्यवस्था?

अब यात्री को तत्काल टिकट तभी मिलेगा जब वह ओटीपी वेरीफिकेशन करेगा। यह ओटीपी उस मोबाइल नंबर पर आएगा जो आधार से जुड़ा हो। यानी टिकट बुक करते समय आपको वही मोबाइल नंबर साथ रखना होगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है।

एजेंटों पर पहले 30 मिनट की पाबंदी

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे के अधिकृत एजेंट को एसी और नॉन एसी कोच के लिए तत्काल बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी गई है। एजेंटों को एसी कोच के लिए सुबह 10 से 10:30 तक और नॉन एसी कोच के लिए सुबह 11 से 11:30 तक तत्काल टिकट बुक कराने की अनुमति नहीं होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment