भारत के सबसे साफ शहरों के लिए इंदौर,भोपाल, जबलपुर समेत आठ नॉमिनेट, 17 जुलाई को आएगा परिणाम

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके )

भोपाल भारत सरकार ने वर्ष 2024-25 के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों के लिए नामांकित शहरों की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश के नगर निगम इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, नगरीय निकाय बुदनी और नगर परिषद शाहगंज राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामांकित हुए हैं। इन आठ शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, साथ ही स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले शहरों का परिणाम 17 जुलाई को आयोजित सम्मान समारोह में किया जाएगा। इन सम्मानों में स्वच्छता लीग सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, केंद्रीय मंत्री द्वारा देश और राज्यों की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment