जबलपुर में 10 जुलाई तक होगी तूफानी बारिश, आज भी स्कूल बंद रहेंगे

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

(स्टेट बैंक कॉलोनी, गंगा नगर, धनवंतरी नगर और करमेता क्षेत्र में भरा पानी नगर निगम ने अभी तक यहां से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की है। मदन महल अंडरब्रिज में पानी भरने से लोगों को शास्त्री ब्रिज होकर मदन महल की तरफ जाना पड़ा)

जबलपुर  मौसम विभाग के प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार तिवारी से प्राप्त जानकारी के उत्तर- पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा के दबाव क्षेत्र के अनुसार मध्य प्रदेश की तरफ आ गया है। इसके अलावा द्रोणिका रेखा भी मध्य प्रदेश से ऊपर निकल रही है। बंगाल के खाली और राजस्थान में भी हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिस कारण 10 जुलाई तक जबलपुर समेत अन्य पदों पर रेंस की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है।
शहर में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। स्टेट बैंक कॉलोनी सिंगल स्टोरी, गंगा नगर, मदन महल अंडरब्रिज, अंधेरा पुल, शहीद स्मारक मैदान और करमेता क्षेत्र में सड़क पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी। दोपहर में बारिश तेज हो गई। इसके बाद कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मदन महल अंडरब्रिज में पानी भरने से लोगों को शास्त्री ब्रिज होकर मदन महल की तरफ जाना पड़ा। वहीं अंधेरा पुल के नीचे पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिन से शहीद स्मारक के मैदानों में जलभराव हो रहा है। नगर निगम ने अभी तक यहां से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की है। कॉलोनियों की सड़कें जलमग्न बारिश से स्टेट बैंक कॉलोनी सिंगल स्टोरी क्षेत्र में कुछ लोगों के घर पानी भर गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी निकाला। गंगा नगर गढ़ा और करमेता क्षेत्र की कॉलोनियों में भी पानी भर गया। इसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

जलभराव हो तो यहां लगाएं फोन

नगर निगम ने जलभराव होने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने कहा है कि जलभराव होने पर नागरिक 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 0761-2610917 और 0761-4023227 पर फोन कर मदद ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment