एमपी में 3 स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, आज से 9 जुलाई तक जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह जिलों में ‘मूसलाधार बारिश’ की चेतावनी

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

मध्यप्रदेश  में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। रविवार को जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोले गए हैं। मंडला और डिंडौरी जिलों में हो रही बारिश के कारण नर्मदा नदी उफान पर है। शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और दो में पानी भर गया है। उमरिया में जोहिला डैम का भी गेट खोला गया है।

यहां पर भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह जिलों में अतिभारी बारिश के साथ गरज-चमक का अनुमान है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि प्रदेश में तीन मजबूत सिस्टम बने हुए हैं। जिसमें दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। जिसके चलते अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों बारिश के साथ-साथ गरज-चमक की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment