एमपी में बारिश से बाढ़ के हालात, डिंडोरी में 100 गांवों का संपर्क टूटा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपालसिंह उईके)

भोपाल  मध्य प्रदेश में एक तरफ अच्छी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। कई जगहों पर भूजल स्तर बढ़ गया है। लेकिन इस मूसलाधार बारिश ने कई क्षेत्रों में समस्या उत्पन्न कर दी है। जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

आफत के बारिश से नहीं मिलेगी राहत

कई जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि फिलहाल आफत की बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में झमाझम पानी गिर सकता है

कई गांवों के संपर्क टूटे

एमपी में लगातार मूसलाधार बारिश से कई इलाकों के संपर्क टूट गए हैं। जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सिवनी में जनजीवन प्रभावित हो गया है। डिंडौरी में 100 से अधिक गांवों का संपर्क टूट चुका है।

SDRF ने संभाला मोर्चा

वहीं मंडला में लगातार 12 घंटे बारिश से रास्ते बंद हैं। जिसके बाद SDRF ने मोर्चा संभालते हुए 5 लोगों को रेस्क्यू किया। वहीं, गुना में नदियों पर पानी होने से बमोरी मार्ग बंद हो गया है। इसी के साथ सिवनी में पुल-पुलिया डूब गए और यातायात ठप हो गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरे की आशंका भी जाहिर की है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में चक्रवात से MP में द्रोणिका सक्रिय है। हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं बारिश की वजह से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और राहत बचाव के लिए मुस्तैद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment