( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के वादा खिलाफी कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंडी प्रांगण में वादा खिलाफी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया। इस अवसर पर NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश महासचिव अक्षय जैसवाल, मयूर जायसवाल, प्रतीक मालवीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बेस, जिला अध्यक्ष मयंक चौरे सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादों की कथित अनदेखी को लेकर किसानों से सीधी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि भाजपा ने किसानों से जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं, जिससे किसान वर्ग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस इटारसी ब्लॉक अध्यक्ष युवराज चौधरी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिमांशु अग्रवाल, वैभव शर्मा, महासचिव विशाल बड़कुर, नमन पटेल, अंसुल गौस्वामी, आकाश चौधरी, अमन खान, फेज हसल, सजल महतो, अमित साहू, कृष्णा चौधरी, प्रज्ञान साहू, चिन्मय नामदेव, अमर ठाकुर, शेख फरुख, आदित्य चौधरी, अक्षत जायसवाल, अभिषेक चौरे, वरुण गोठी, राहुल गौस्वामी, अनिमेष मलैया, हिमांशु अहिरवार, राहुल सराठे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में किसानों को मुख्यमंत्री गुड के पौधे भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया तथा उनके हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।









