जयपुर, नगर निगम ग्रेटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 पर विश्व रिकार्ड बनाने जा रहा है और यह रिकॉर्ड होगा लगातार 1500 घंटे योग करने का। जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के आवाहन पर जयपुर के करीब 48 योग संस्थानो के योगाचार्य, योग प्रशिक्षकों एवं योग प्रेमी साधक इसमें सहभागी होने जा रहे हैं सभी में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रति उत्साह गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी के अभ्यास में देखने को मिला।
वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी के संबंध में नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने बताया कि जयपुर भटारक जी की नसिया जयपुर स्थित इंद्रलोक सभागार में आगामी 16 जून को प्रातः 7:00 बजे से 17 जून प्रातः 7:00 बजे तक लगातार 24 घंटे सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनो का सार्वजनिक प्रदर्शन सैकड़ो योग प्रेमी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं इसके प्रति योग प्रेमियों के साथ आमजन में भी विशेष उत्साह एवं रुझान देखा जा रहा है।










