सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड सिटीज समिट

---Advertisement---

सिंगापुर/जयपुर, सिंगापुर में रविवार से शुरू हुई वर्ल्ड सिटीज समिट (डब्ल्यूसीएस)-2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जयपुर से नगर निगम ग्रेटर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर पहुंचीं। इस तीन दिवसीय सम्मलेन में पहले दिन महापौर सौम्या ने “आने वाले वर्षों में महापौर कैसे शहरों का बेहतर नेतृत्व करेंगे” के पैनल में अपना मत रखा। डॉ सौम्या ने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के उपयोग से आमजन के जीवन में सरलता लाने और युवाओं और महिलाओं के लिए स्व रोजगार करने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करने की बात की, साथ ही उन्होंने बताया की पीएम मोदी के नेतृत्व में टियर 2 और 3 सिटीज भी विकसित होने की ओर अग्रसर है।

सम्मलेन के दौरान महापौर डॉ सौम्या ने अलग अलग देशों से जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें जयपुर आने का न्योता भी दिया। इस प्रवास पर उन्होंने सिंगापुर स्थित भारतीय हाई कमीशन में उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक एन. अंबुले से शिष्टाचार भेंट भी की। सम्मलेन के आखरी दिन पर डॉ सौम्या ने शहरी विकास से जुड़ी प्रदर्शनी भी देखी। डॉ सौम्या ने बताया की भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गौरव का पल था, और इस तीन दिवसीय सम्मेलन से उन्हें साफ सफाई और शहरी विकास से जुड़ा जो अनुभव मिला है उसे वह अपने जयपुर शहर में लागू कर एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment