जबलपुर में पदस्‍थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कभी भी किसी भी तरह की सहयोग की आवश्‍यकता होगी हमेशा उनके लिए उपलब्‍ध रहेगा….दीपक सक्‍सेना

---Advertisement---

( रामगोपाल सिंह उईके / उजला दर्पण )

कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना के सम्‍मान में अधिकारियों ने आयोजित किया सम्‍मान समारोह

जबलपुर विदा लेते कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के सम्‍मान में आज शाम सभी राजस्‍व अधिकारी और जिला अधिकारी तथा कर्मचारियों ने होटल वेलकम में एक समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सम्‍मान समारोह में सभी वरिष्‍ठ अधिकारियों ने कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना के कार्यशैली एवं नेतृत्‍व क्षमता की सराहना की तथा उनके द्वारा किये गये नवाचारों और उनके कार्यकाल में जिले को मिली उपलब्धियों का उल्‍लेख किया गया। सम्‍मान समारोह को संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने अपने संबोधन में उनके कार्यकाल के दौरान जिले में पदस्‍थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग को याद किया। उन्‍होंने कहा कि कलेक्‍टर रहते उनके कार्यकाल के दौरान जिले को जो भी उपलब्‍धियां मिली है और जिन नवाचारों को प्रदेश और देश में सराहना मिली है इसके पीछे सभी के सामूहिक प्रयास रहे हैं। श्री सक्‍सेना ने जबलपुर में पदस्‍थ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल का भी उल्‍लेख करते हुए आगे भी इसी तरह का समन्‍वय बनाये रखने की अपेक्षा व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि जिले में पदस्‍थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कभी भी किसी भी तरह की सहयोग की आवश्‍यकता हो तो वे हमेशा उनके लिए उपलब्‍ध रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment