( उजला दर्पण/रामगोपाल सिंह )
सीएम ने काफिला रोककर भुट्टा खाया
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भदभदा ब्रिज से गुजर रहे थे, जब एक महिला ने उन्हें देखकर भुट्टा लेने का इशारा करते हुए आग्रह किया। महिला के कहने पर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला सड़क के एक तरफ रुकवाया और भुट्टे बेच रही महिला के पास पहुंचे।
सीएम ने भुट्टे खरीदने के बाद डिजिटल भुगतान (UPI) से पैसे दिए। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक अवरुद्ध नहीं किया। मुख्यमंत्री ने मुस्लिम महिला के साथ भुट्टे खाए और फोटो भी खिंचवाई। साथ ही, उन्होंने महिला की बच्ची को गोद में लेकर प्यार और दुलार भी किया।
महिला ने हिजाब हटाकर खिंचवाई फोटो
सीएम को ठेले पर खड़ा देख एक मुस्लिम महिला अपने परिवार के साथ वहां आई। सीएम ने महिला की बच्ची को दुलार किया। इसके बाद मुस्लिम महिला ने हिजाब हटाकर सीएम के साथ फोटो निकलवाई।











