Wedding Insurance : अब शादी का करवाएं बीमा …… आज के जमाने में क्यों है जरूरी?

pixabay
---Advertisement---

Wedding Insurance : अब शादी का करवाएं बीमा …… आज के जमाने में क्यों है जरूरी?

शादी केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से एक होने की प्रक्रिया है। शादी में विचारों, व्यवहारों और सामाजिक ताना-बाना का अद्भुत समावेश होता है।
वास्तव में, शादी परिवार और समाज निर्माण की सबसे छोटी इकाई है, जिससे एक विस्तृत समाज की संरचना आकार लेती है। लेकिन, दो लोगों के मिलन के उत्साह में यह सारी बातें अक्सर छिप जाती हैं।

pixabay
Now get wedding insurance done…why is it necessary in today’s times?

शादियों का उमंग भरा उत्साह और उल्लास समय के साथ निरंतर बढ़ता जा रहा है। लोग शादियों को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और अब ये भव्य और चमक-दमक से भरपूर लग्जरी इवेंट बनते जा रहे हैं। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, इस साल पूरे देश में लगभग 35 लाख शादियां होंगी, जिन पर लगभग 4.25 लाख करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है । विवाह समारोह में हो रहे पैसों का निवेश लगातार बढ़ रहा है।

ग्लोबल वेडिंग सर्विसेज मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में शादियों पर होने वाला खर्च 60.5 बिलियन डॉलर था, जो 2030 तक बढ़कर 414.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

इतने बड़े-बड़े आयोजनों के साथ कई प्रकार की असुरक्षाएं भी होना स्वाभाविक हैं, जैसे शादी का रद्द होना, आयोजन स्थल पर कोई हादसा कारित होना , आग लगना, चोरी होना या प्राकृतिक आपदा का होना । इन असुरक्षाओं से बचने के लिए अब कई कंपनियां वेडिंग इंश्योरेंस (Wedding Insurance Policy) जैसी योजनाएं लेकर आई हैं, जो एक तरह से सुरक्षा कवच का काम करती हैं। इसका प्रीमियम आयोजन के आधार पर तय होता है। यानि जितना बड़ा आयोजन उतना बड़ा प्रीमियम।

Now get wedding insurance done…why is it necessary in today’s times?

क्या-क्या कवर होगा इंश्योरेंस में ?

यदि शादी किसी भी कारण से रद्द हो जाती है या तारीख में बदलाव होता है, तो खाने वाले वेंडर को दिया गया पैसा, होटल और यातायात की बुकिंग, और सजावट की लागत शामिल होती है। इस क्षति की भरपाई इंश्योरेंस कंपनी करती है। इसके अलावा, ऐड-ऑन और राइडर्स की सुविधा भी होती है, जिसके तहत रास्ते में किसी अनहोनी के समय मदद पहुंचाई जा सकती है।

दायरे में क्या-क्या नहीं आता?

वेडिंग इंश्योरेंस के कुछ नियम और शर्तें होती हैं। जैसे वेडिंग इंश्योरेंस के तहत जन्मजात बीमारी से हुई मौत, अपहरण, आत्महत्या, आतंकवादी हमला, और अप्राकृतिक चोट कवर नहीं होते।

बड़ी-बड़ी कंपनियां दे रही हैं ये पॉलिसी

कई बड़ी कंपनियां वेडिंग इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान कर रही हैं, जैसे Bajaj Allianz, ICICI Lombard, National Insurance Company और Oriental Insurance Company।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment