महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रीय करणी सेना की वाहन रैली

---Advertisement---

महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रीय करणी सेना की वाहन रैली
सैंकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, सर्वसमाज की मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
अध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तरह जान से मारने की धमकी

जयपुर।। राष्ट्रीय करणी सेना की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस अवसर पर करणी सेना की ओर से 5 किमी लंबी वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज के मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही राष्ट्रीय करणी सेना अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई।


राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने बताया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप हम सभी के आदर्श है। आज उनकी जयंती पर हमारी ओर से भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली को पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में लगभग 1 हजार वाहन शामिल हुए। सभी समाज के युवाओं ने मिलकर इस रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत खातीपुरा, से हुई। रैली खातीपुरा मोड़, वैशाली नगर होते हुए सूर्य अपार्टमेंट्स चित्रकूट स्टेडियम के पास पहुंच कर समाप्त हुई। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हिम्मत सिंह को भी सम्मानित किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हिम्मत सिंह ने कहा आज महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मेरी ओर से एक और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का संकल्प लिया गया है। जल्द ही मैं मारुति कार को 800 मीटर 6 मिनट में अपने शरीर से बांधकर खिंचूंगा। यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। उन्होंने कहा आज हमारे युवा नशे में लिप्त हो रहे है। उन्हें नशे से दूर रहकर अपने शरीर के लिए काम करना चाहिए।

महाराणा प्रताप जयंती पर हेल्पलाइन नंबर जारी

इसके साथ ही राष्ट्रीय करणी सेना ने सर्वसमाज के लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9828495800 शुरू किया है। राष्ट्रीय करणी सेना का उद्देश्य सभी समाज के गरीब या किसी के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। इसी उद्देश्य को लेकर इस नंबर को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आम लोगों के लिए शुरू किया गया है। किसी भी व्यक्ति जिसकी किसी भी प्रकार से कोई आवाज दबाई जा रही है वो इस नंबर पर शिकायत करें। इसके लिए हमने एक कमेटी बनाई है। कमेटी प्राप्त हुए शिकायत के आधार पर विचार कर उस व्यक्ति तक मदद पहुंचाएगी।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने बताया कार्यक्रम के मंच से भाषण समाप्त होते ही विदेश के किसी न. +92-3260073457 से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तरह जान से मारने की धमकी दी गई। उनका कहना था की जिस तरीके से उसे मारा है। तुझे भी मार डालेंगे।

 

चित्रकूट थाने में दी शिकायत, मौके पर पहुंची पुलिस

धमकी भरे कॉल के बाद राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष ने चित्रकूट थाने में कॉल कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल को खाली कराया। इस दौरान पुलिस के कई आला अधिकारी ने जाकर शिकायत दर्ज की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की।

कार्यक्रम में राजेंद्र राठौड़, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हिम्मत सिंह कमांडो, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक त्रिलोक सिंह सिरसु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह सुदरासन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह टाई, राष्ट्रीय महामंत्री गजराज सिंह सुंदरियावास उपस्थित रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment