UP STF का सनसनीखेज खुलासा: टोने-टोटके के जाल में फंसा अरबपति, धर्मांतरण करवा करोड़ों की संपत्ति हड़पी

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

लखनऊ/बलरामपुर

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक संगठित धर्मांतरण और संपत्ति हड़पने के गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह मामला मुंबई और यूपी के बलरामपुर से जुड़ा हुआ है, जहां एक कारोबारी दंपती को झाड़-फूंक के बहाने न केवल धर्मांतरण कराया गया, बल्कि उनकी 160 करोड़ की संपत्ति भी हड़प ली गई।

बताया जा रहा है कि मूलतः यूपी के रहने वाले नवीन रोहेजा और उनकी पत्नी नीतू रोहेजा, जो मुंबई में अरबों की संपत्ति के मालिक थे, अक्सर धार्मिक श्रद्धा से हाजी अली दरगाह जाया करते थे। वहीं दरगाह के पास टोना-टोटका करने वाला जलालुद्दीन उर्फ छांगुर नामक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई।

STF के अनुसार, इस छांगुर बाबा ने पहले दोनों को तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत का भय दिखाकर अपने प्रभाव में लिया और फिर उन्हें दुबई ले जाकर इस्लाम धर्म कबूल करवाया। धर्म परिवर्तन के बाद नवीन का नाम ‘जियाउद्दीन’ और नीतू का नाम ‘नसरीन’ रख दिया गया।

सबसे हैरानी की बात यह है कि छांगुर ने किसी चालबाजी के जरिए दंपती की 160 करोड़ की संपत्ति बिकवा दी और पैसा हड़प लिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि नसरीन को अपनी “रखेल” बना लिया और जियाउद्दीन को अपना सेवक। इसके बाद छांगुर उन्हें बलरामपुर लेकर आ गया, जहां नसरीन को दो बार ग्राम प्रधान भी बनवाया गया।

STF के सूत्रों के मुताबिक, जियाउद्दीन (पूर्व में नवीन) अब बलरामपुर स्थित छांगुर बाबा के बंगले में नौकर की तरह रहता है, जबकि छांगुर लखनऊ के फाइव स्टार होटलों में नसरीन के साथ समय बिताता है।

इस खुलासे के बाद STF ने मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और कई चौंकाने वाली जानकारियों के सामने आने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment