सेवा ही संगठन सामाजिक सरोकार अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने जयपुरिया अस्पताल के बाहर पिलाया शीतल पेय

---Advertisement---

जयपुर, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में मीडिया विभाग की ओर से सेवा ही संगठन सामाजिक सरोकार के तहत आज टोंक रोड स्थित जयपुरिया अस्पताल के सामने आमजन की सेवार्थ शीतल पेय पिलाया गया। भाजपा के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राहगीरों को शीतल पेय पिलाया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आमजन से जन सेवा की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी से जनता त्रस्त है। ऐसे में सामाजिक संगठनों के साथ आमजन को भी जरूरतमंदों के लिए आगे आना चाहिए। जोशी ने भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा सेवा ही संगठन मुहीम के तहत किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्राकृतिक प्रकोप को लेकर राजनीति कर रहे है, वहीं दूसरी ओर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आमजन की सहायता में जुटा हुआ है।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा और प्रदेश मीडिया विभाग के कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर सामाजिक सरोकार मेें भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया विभाग कार्यकारिणी सदस्यों के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment