अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कुकर्म पीड़ित 2 बच्चे कोर्ट में पेश हुए! CD भी प्रस्तुत हुयी। जांच शुरू
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में बच्चों के यौन शोषण (कुकर्म) के गंभीर आरोप लगे हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने यह याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने दो नाबालिग बच्चों को कोर्ट में पेश किया, जिनके बयान इन-कैमरा (बंद कमरे में) दर्ज किए गए।आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उन्होंने कोर्ट में सबूत के तौर पर एक नहीं, बल्कि कई CD प्रस्तुत की हैं, जिनमें कथित तौर पर बच्चों के साथ किए गए कुकर्मों के दृश्य होने का दावा किया गया है। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अगली सुनवाई 20 फरवरी 2026 को होनी तय हुई है।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साजिश बताया है।
अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कुकर्म पीड़ित 2 बच्चे कोर्ट में पेश हुए! CD भी प्रस्तुत हुयी। जांच शुरू।
by उजला दर्पण
Published On: February 14, 2026 3:40 pm

---Advertisement---









