अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

( उजला दर्पण राम गोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

350 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना कटंगी की टीम द्वारा 02 आरोपियों को बोलेरो वाहन में 350 पाव देशी शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी कटंगी श्रीमति पूजा उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 29-1-26 की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि खजरी से हरदुआ मार्ग पर बोलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 0665 में भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने हेतु परिवहन की जा रही है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान खजरी हरदुआ रोड पुलिया के पास दबिश दी गई जहां सिल्वर रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 बीए 0665 आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रोककर वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम मयंक राजपूत उर्फ बंटी राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी बजरिया मोहल्ला कटंगी तथा चालक की शीट के बाजू वाली सीट में बैठे युवक ने अपना नाम संस्कार तिवारी उम्र 18 वर्ष निवासी बजरिया मोहल्ला कटंगी बताया, तलाशी लेने पर बोलेरो की पीछे डिक्की में 7 कार्टून (पेटी) रखी मिली जिनमे प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव देशी शराब रखी मिली। आरोपी मयंक राजपूत उर्फ बंटी एवं संस्कार तिवारी के कब्जे से 350 पाव देशी शराब (63) एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 बीए 0665 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका– अवैध शराब के परिवहन मे लिप्त आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक आनंद बाजपेयी, आरक्षक गीतेश, प्रकाश, प्रदीप, रामभजन की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment