( उजला दर्पण /अंकित सेन )
जबलपुर मध्य पदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का आज केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण। यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर को एक नए यातायात स्वरूप और महानगरीय पहचान देने वाला ऐतिहासिक क्षण होगा।
फ्लाईओवर की विशेषताएं:
लंबाई और लागत: लगभग 7 किलोमीटर लंबा और 1100 करोड़ रुपये की लागत से बना है।
*केबल स्टे ब्रिज*: रेलवे स्टेशन के ऊपर बने इस फ्लाईओवर में देश का सबसे लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज है, जिसकी लंबाई 192 मीटर है।
बो-स्ट्रिंग ब्रिज: इसमें तीन बो-स्ट्रिंग ब्रिज हैं, जो पूरी तरह से स्टील से निर्मित हैं और प्रत्येक की लंबाई लगभग 70 मीटर है।
पर्यावरण संरक्षण: फ्लाईओवर के नीचे लगभग 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है, जिससे शहर का हरित आवरण बढ़ेगा और प्रदूषण पर नियंत्रण में मदद मिलेगी सामुदायिक सुविधाएं: फ्लाईओवर के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों के लिए पार्क विकसित किए गए हैं।
लाभ:
यातायात में सुधार: मदनमहल से दमोह नाका तक की दूरी अब 6-8 मिनट में तय की जा सकेगी, जो पहले 40-45 मिनट लेती थी।
समय और ईंधन की बचत: इससे समय और ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण का स्तर भी घटेगा।
आर्थिक विकास: व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और नागरिकों की दैनिक जीवनशैली सरल होगी।











