(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके )
सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर के बिस्तर पर तकिए के नीचे कोबरा सांप छिपकर बैठा था। अचानक हलचर होने पर घरवालों ने देखा तो उनकी नींद और होश दोनों ही उड़ गए। गनीमत रही कि सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
सिवनी के छिड़िया पलारी गांव में बिस्तर पर तकिए के नीचे एक जहरीला कोबरा सांप छिपकर बैठा था। यह तस्वीरें किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी हैं। घरवालों को अचानक बिस्तर की तरफ कुछ हलचल महसूस हुई। जिसके बाद शक होने पर तकिया हटाया गया और नीचे से फुफकार मारता हुआ कोबरा निकल आया।
घर वालों ने सूचना देकर सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को मौके पर बुलाया। सर्प मित्र ने पूरी सूझबूझ से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्प मित्र ने बताया कि यह सांप बहुत ही खतरनाक स्थिति में था। अगर घर वाले थोड़ी सी भी अनदेखी करते तो किसी की भी जान जा सकती थी। फिलहाल सर्प मित्र ने सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।












