बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कोई तीर्थ और पुण्य नहीं: कलेक्टर श्री सिंह 

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

 

जबलपुर  आज अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बजानामठ स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने वरिष्ठजनों का माला,शाल व श्रीफल भेंट सम्मानित करते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की मज़बूत जड़ें हैं। उनके पास अनुभव, संस्कार और जीवन की गहरी सीख होती है। उनका सम्मान करना सिर्फ एक दिन की औपचारिकता नहीं बल्कि हमारी आदत होनी चाहिए बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कोई तीर्थ और पुण्य नहीं है हमें ऐसा माहौल बनाना है, जहां उनके चेहरे पर संतोष भरी मुस्कान और दिल में उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि उल्लास बना रहे इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना और उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार वृद्धजनों के सम्मान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में उनके बेडरूम, किचन,भोजन कक्ष, स्नानागार, शौचालय व मनोरंजन के संसाधनों का भी निरीक्षण कर प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण सुश्री सोनम बर्वे को निर्देश दिया कि वरिष्ठ जनों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करें। इस दौरान संबंधित क्षेत्र तहसीलदार व रेडक्रास से श्री सुनील गर्ग भी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment