कचरा कैफे की जबलपुर में दरकार, जरूरतमंद लोगों को मिलेगा रोजगार और खाना, वही निगमायुक्त ने कहा जगह क्लीयर होते ही हम इसकी शुरुआत कर देंगे

---Advertisement---

(उजला दर्पण/अंकित सेन)

भोपाल में शुरू हो चुका है कचरा कैफे,लोगों ने कहा यह एक अच्छा पहल होगी, हर कोई करेगा सहयोग

जबलपुर जरा सोचिए आप जिस कचरे को यूं हीं कहीं पर फेंक देते हैं, यदि उसके बदले में यदि चाय, नाश्ता, खाना या फिर पैसे मिल जाएं तो क्या कहने। कुछ ऐसी ही शुरुआत भोपाल नगर निगम ने शहर को स्व‘छ व कचरा मुक्त रखने के लिए की है। जिससे आम लोगों से लेकर कचरा बीनने वाले कोई भी अपने साथ लाए कचरे के बदले में कुछ भी ले सकता है। ऐसे ही नवाचार की आज संस्कारधानी जबलपुर को भी आवश्यकता है। इससे न केवल गली-गली फैले कचरे को कम किया जा सकता है, बल्कि कई लोगों को ये रोजगार भी देगा। शहरवासियों ने कहा कि यह समय की मांग है कि हमें कचरा प्रबंधन के लिए नवाचार करने होंगे। जिसमें कचरा कैफे बड़ा रोल अदा कर सकते हैं।

रिसाइकिलिंग को मिलेगा बढ़ावा

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. अजय खरे ने बताया शहर की सबसे बड़ी समस्या यहां कचरा का पृथक्कीरण नहीं होना है। हर तरह का वेस्ट मिक्स होने से इसे रिसाइकिल करने में भी समस्या आती है। अभी यह पूरी प्रक्रिया कबाडिय़ों के भरोसे ही चल रही है। वहीं कचरा कैफे का कॉंसेप्ट अपने आप में एक अलग प्रयोग है। जहां कचरे के अनुसार बॉक्स लगाए जाते हैं। जिनमें सूखा कचरा, ई-वेस्ट, प्लास्टिक-पॉलीथिन, पेपर वेस्ट, मेटल वेस्ट सभी अलग-अलग रखे जाते हैं। जिनका रिसाइकिल करना आसान होगा। साथ ही लोग जो सामान अभी ऐसे ही फेंक देते हैं उसके बदले में घर की जरुरतों के अलावा अन्य दूसरे सामान भी मिल सकेंगे।

कई मिलेगा रोजगार

जानकारों की मानें तो अभी कचरा प्रबंधन को लेकर निगम के कर्मचारी ही काम करते हैं। लेकिन कचरा कैफे की शुरुआत होने से जिनके पास काम नहीं है, वे कचरा एकत्रित कर नई शुरुआत भी कर सकेंगे। कई लोगों को एक तरह से कचरा रोजगार भी दे सकता है।

इस शहर को सबसे ज्यादा जरूरत…एड. अरविंद दुबे, संयोजक, वॉक एंड क्लीन परिवार

एड. अरविंद दुबे ने बताया कि इसकी शुरुआत वैसे तो प्रदेश के हर शहर में होना चाहिए। लेकिन जबलपुर को इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। हमारे यहां ई-वेस्ट को हम कहीं भी फेंक रहे हैं। जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। कचरा कैफे की शुरुआत के साथ उसका प्रचार भी किया जाए ताकि लोगों को इसकी खूबियां पता चलें और कचरे का प्रबंधन अ‘छे से किया जा सके। ये पहल शहर को कचरा मुक्त रखने में मील का पत्थर साबित होगी।

जगह क्लीयर होते ही हम इसकी शुरुआत कर देंगे… निगमायुक्त प्रीति यादव

नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने कहा कि हम भोपाल से पहले इसकी शुरुआत कर लेते, लेकिन जहां जगह चिह्नित की गई थी, वहां कुछ तकनीकि इश्यू आ गए थे। अभी हम उचित जगह देख रहे हैं। जगह क्लीयर होते ही हम इसकी शुरुआत कर देंगे। हमारे पास एक एजेंसी भी इस काम को करने के लिए तैयार है। जल्द ही कचरा कैफे जबलपुर में शुरू करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment