मेड़ता सिटी, मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र के सारंग बासनी गांव में एक 17 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। संवाददाता डीडी चरण के द्वारा प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार युवक कोटा के एक इंस्टीट्यूट का स्टूडेंट है और हाल ही में नीट क्लीयर की है। वह सारंग बासनी में अपनी एक सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने आया था। युवती के परिजनों को युवक के बारे में पता चलने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिससे युवक की मौत हो गई।
युवक के पिता उमेश कुमार केसरी बिहार में मधुबनी के रहने वाले हैं और वर्तमान में अमृतसर के पास तरण तारण रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। मेड़ता पुलिस उप अधीक्षक पिंटू कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना बुधवार की है। बिहार के मधुबनी हॉल कोटा के एक कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा 17 साल का युवक संतोष कुमार केसरी पुत्र उमेश केसरी अपनी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) फ्रेड (युवती) से मिलने आया था। इस दौरान युवती के परिजनों को यह बात पता चल गई और उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। और बाद मे युवती के परिजनों की ओर से ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा मृतक के पिता उमेश कुमार को सुचना करने पर वो मेड़ता थाने पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और हत्यारो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोम्प दिया तथा आरोपियों को गिरप्तार कर जांच शुरू की।











