सुबह-सुबह ट्रांजिट विजिट पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री, बोले; जल्द तैयार होगा जबलपुर का मास्टर प्लान

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह मप्र)

जबलपुर मप्र सरकार के नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज सुबह-सुबह ट्रांजिट विजिट पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश टुडे से चर्चा कर स्पष्ट किया कि संस्कारधानी को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए काम चल रहा है और इसके लिए अगला मास्टर प्लान विकसित जबलपुर को ध्यान रखकर ही तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी शहर का विकास वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही निर्भर होता है, इसलिए हमारे प्रयास इस दिशा में जारी हैं। नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री विजयवर्गीय ने शहर के उद्यानों को स्वच्छ और सुंदर बनाने, नर्मदा का उत्थान करने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

पार्टीजनों ने किया स्वागत

भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल सहित अन्य ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एयरपोर्ट पर ही स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने पार्टी के लोगों से शहर के संबंध में जानकारी लेते हुए विकास कार्यों के बारे में भी जाना। उन्होंने पार्टी के लोगों से विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए कहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment