सड़क दुर्घटना में घायलों को यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये फर्स्टटेड प्रदान कर अग्रिम उपचार हेतु पहुॅचाया गया अस्पताल 

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

 थाना तिलवारा अंतर्गत रॉयल ऑरबिट होटल के पास मोटर सायकिल एंव सायकिल में भिडंत होने से मोटर सायकिल एवं सायकिल के चालक दोनों ही गिर कर बेहोश हो गये, उक्त रोड पर भारी वाहनों का आना-जाना था, उसी समय हाईवे इंटरसेप्टर कार्यवाही से लौट रहे थाना यातायात मालवीय चौक में पदस्थ सूबेदार रोहित एवं आरक्षक बलवेन्द्र, आरक्षक सानंद चौधरी, विपिन ने तत्काल मोटर सायकिल एवं सायकिल सवार दोनों घायलो को रोड किनारे किया तथा को पानी डालकर होश मे लाते हुये दोनो को तत्काल फर्स्टटेट उपचार प्रदान किया तथा एम्ब्यूलेंस तथा थाना तिलवारा को सूचना दी । सूचना पर पहुंची एम्ब्यूलेंस से दोनों घायलो को अग्रिम उपचार हेतु मेडिकल कालेज रवाना करते हुये मोटर सायकिल एवं सायकिल को थाना तिलवारा के सुपुर्द किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment