जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण 23 अगस्त को: केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ मुख्यमंत्री यादव करेंगे उद्घाटन

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर म.प्र)

जबलपुर  संस्कारधानी में 23 अगस्त को मध्य प्रदेश के सबसे बड़े एलिवेटेड फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कर कमलों से उद्घाटन होगा। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि लगभग 7 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर 1000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। चार साल पहले शुरू हुआ यह निर्माण कार्य 20 अगस्त तक पूरी तरह से पूर्ण हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर जबलपुर की यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाएगा। यह फ्लाईओवर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। 23 अगस्त को इसका लोकार्पण होगा, जिससे जबलपुर वासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
बता दें कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर फ्लाईओवर के लोकार्पण के लिये आमंत्रित किया था, केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने 23 अगस्त को जबलपुर में कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर के यातायात दबाव को कम करेगा और प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक नया मानक भी स्थापित करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment