कल साफ हो जाएगी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की तस्वीर:मंगलवार शाम को नामांकन; बुधवार को होगी निर्वाचन की औपचारिक घोषणा

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके )

(भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर)

भोपाल  मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर मंगलवार का साफ हो जाएगी। कल शाम 4.30 बजे से उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। हालांकि, निर्वाचन की औपचारिक घोषणा बुधवार को होगी।

बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव के अधिकारी विवेक शेजवलकर और धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उम्मीदवार 4.30 बजे से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

सिंधिया-शिवराज सहित सभी दिग्गज पहुंचेंगे भोपाल

मंगलवार शाम को मध्यप्रदेश के सभी विधायक, प्रदेश प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ केंद्रीय कैबिनेट में शामिल मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डीडी उईके, सावित्री ठाकुर सहित तमाम दिग्गज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।

हेमंत के नाम पर सब राजी

बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए बैतूल विधायक हेमंत के नाम पर सीएम डॉ. मोहन यादव से लेकर संगठन और पार्टी में अंदरूनी तौर पर लगभग सबकी सहमति बन गई है। आदिवासी नेताओं में डीडी उइके, गजेंद्र सिंह पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी के नाम इस रेस में शामिल हैं।

ब्राह्मण वर्ग के नेताओं में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विधायक रामेश्वर शर्मा, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, भोपाल सांसद आलोक शर्मा प्रदेश अध्यक्ष की दौडा में शामिल हैं।

चौंका भी सकती है पार्टी

बीते एक दशक में बीजेपी ने अपने निर्णयों से सबको चौंकाया है। भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों के चयन में बीजेपी ने चौंकाने वाले निर्णय किए हैं। ऐसे में एमपी में भी बीजेपी चौंकाने वाला फैसला कर सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment