सुबह सुबह जनता के द्वार पहुँचे निगमायुक्त, ऑफिस के अलावा संकरी गलियों में भी सुनी समस्याएं, मौके पर ही कराया समाधान

---Advertisement---

सुबह सुबह जनता के द्वार पहुँचे निगमायुक्त, ऑफिस के अलावा संकरी गलियों में भी सुनी समस्याएं, मौके पर ही कराया समाधान

जबलपुर | नगर निगम के आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार केवल ऑफिस में ही नहीं बल्कि जमीन पर उतरकर भी आमजनों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इसी कड़ी में निगमायुक्त अपने विशेष सफाई अभियान के तहत शहर के सघन बाजारों के साथ-साथ उन बस्तियों और संकरी गलियों में भी पहुँच रहे हैं, और समस्याओं का समाधान निकाल रहे हैं।
निगमायुक्त ने गोविंद वल्लभ पंत वार्ड का सघन दौरा किया। उन्होंने मुख्य मार्गों के अलावा वार्ड की उन तंग गलियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया, जहाँ जल निकासी,साफ-सफाई , जलापूर्ति के साथ सीवर की चुनौतियां और जलापूर्ति व्यवस्था अधिक रहती हैं। पर आज स्थानीय निवासियों के लिए यह सुखद मौका था कि सुबह सुबह उनके घर के बाहर निगमायुक्त खड़े होकर उनसे सीधे संवाद कर रहे थे।
*फीडबैक आधारित त्वरित समाधान*
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने नागरिकों से सीधे चर्चा की और उनसे दो मुख्य विषयों पर फीडबैक लिया गलियों में कचरा संग्रहण और नालियों की सफाई की स्थिति,पेयजल आपूर्ति पानी के दबाव और आपूर्ति के समय को लेकर आ रही समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर समाधान निकाल कर देने निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment