भीषण गर्मी में गोवंश को राहत देने के लिए प्रबंधन समिति के पास सिर्फ 7 दिन !

---Advertisement---

जयपुर, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने शुक्रवार को हिंगौनिया गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक करीब 3 घंटे से भी अधिक समय तक चले इस निरीक्षण में महापौर गायों के एक-एक बाडे में गई। उन्होंने गायों के लिये बनाये गये 62 बाड़ों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने गायों को हरा चारा भी खिलाया।

महापौर ने भीषण गर्मी को देखते हुए गायों के लिये ग्रीन शेड नेट स्वयं के खर्चे पर लगवाने के लिए 5 लाख रूपये राशि देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला प्रबंधन को छाया, पानी, चारा, साफ-सफाई, बीमार गायों का उचित प्रकार से उपचार जैसी सभी व्यवस्थाओं को माकुल करने के सख्त निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए आगामी 10 दिन तक लगातार पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिये। महापौर ने आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया आईसीयू वार्ड में 1 दिन के गाय के बच्चे को दुलार किया तथा बोतल से दूध भी पिलाया।

औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. हरेन्द्र, डॉ. राधेश्याम मीणा, उपायुक्त रजनी माधीवाल सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment