जयपुर। राजस्थान में आज लोकतंत्र का त्योहार मनाया जा रहा है । मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर केंद्र में अपनी सरकार चुनने के लिए एक कदम आगे बढ़ा रहा है । सभी राजनैतिक दलों ने इन चुनावों को लेकर अपनी पूरी ताकत झौंक दी है| राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पहले चरण के लिए मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज यानि शुक्रवार को मतदान होगा। 12 लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,15,541 हैं, जिनमें से 1,32,89,538 पुरुष तो 1,20,25,699 महिलाएं वोट करेंगी। गुप्ता कि 304 थर्ड जेंडर मतदाता भी इस सूची में जुड़े हैं। इनके साथ ही इन क्षेत्रों से 1,14,069 सर्विस वोटर भी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण की 12 लोकसभा सीटों में सर्वाधिक जयपुर में 22,88,793 मतदाता हैं, जबकि दौसा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 19,03,520 मतदाता हैं। राजस्थान में 100 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 8,699 मतदाता हैं इनमें भी सबसे अधिक संख्या झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने प्रदेश में शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण में 12 निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
डीजीपी साहू ने बताया कि चुनाव में तैनाती के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल और विशेष सशस्त्र बल की 175 कम्पनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हों इसके लिए 75000 केंद्रीय सशस्त्रबल और 18 हजार 400 राजस्थान शहरी-ग्रामीण होमगार्ड्स तथा 16 हजार बोर्डर होमगार्ड की भी तैनाती की गई है।
लोकतंत्र का महापर्व शुरु Rajasthan की 12 सीटों पर मतदान आज
by उजला दर्पण
Published On: April 19, 2024 9:40 am

---Advertisement---









