राज्यपाल ने गोविंद देव जी मन्दिर में पूजा अर्चना कर की सबके मंगल की कामना

---Advertisement---

जयपुर, राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को श्री गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने श्री गोस्वामी श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के 551वें प्राकट्योत्सव में भाग लिया और गोविंद देव जी की विधिवत पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामनाराज्यपाल ने गोविंद देव जी मन्दिर में पूजा अर्चना कर की सबके मंगल की कामना की।

राज्यपाल मिश्र ने मंदिर प्रांगण में गोस्वामी श्रीहित हरिवंश महाप्रभु प्राकट्योंत्सव में “श्री राधावल्लभ अनन्य भक्त चरितावली” भक्तमाल वाणी पुस्तक का विमोचन भी किया। इसके पश्चात महाप्रभु के जीवन चरित्र पर मंचित लीला के भी वह साक्षी बने।

उन्होंने बाद में मंदिर प्रांगण में छोटी सरकार, वृंदावन के प्रधान पीठाधीश्वर श्री हित प्रेम कुमार गोस्वामी के प्रवचन भी सुने। इस मौके पर उन्होंने वहां उपस्थित सभी भक्तजनों को इस आयोजन की शुभकामनायें दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment