कोयापुनेम धर्म दर्शन का पांचवा दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

---Advertisement---

(  उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

पोलाये समिति कार्यकर्त्ता अखिलेश इरपाचे,अनिरुद्ध इवने व युवा कोयापुनेम समिति ने बतया की ग्राम पोलाय (देवीपुरा नाहर कोला), सिवनी मालवा, नर्मदापुरम (म.प्र.) में आयोजित सात दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन (गोंडी गाथा) का पांचवा दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गोंडी पुणेमचार्य तिरुमाल शंकर शाह इरपाचे जी ने तेतिस कोट बच्चो की शिक्षा -दीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा साथी गड़ उपस्थित रहे। गोंडी पुणेमचार्य ने अपने प्रवचन में तेतिस कोट बच्चो की शिक्षा -दीक्षा के महत्व के बारे में बताया और सागा समाज के लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन ने गोंडी संस्कृति और परंपरा को प्रमोट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान गोंडी गाथाओं का गायन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह से धार्मिक और उत्साही बन गया।

कोयापुनेम धर्म दर्शन के इस पांचवे दिवस ने स्थानीय समुदाय के लोगों को एकजुट करने और गोंडी धर्म के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया। आगे के दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गोंडी गाथाओं और धार्मिक दर्शन का आयोजन होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment