भाजपा जबलपुर महानगर के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर वेंकटेश्वर राव जबलपुर )

जबलपुर भाजपा जबलपुर महानगर के प्रतिनिधि मंडल ने आज मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन जी, विधायक श्री अशोक रोहाणी जी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू जी, पूर्व जिला अध्यक्ष एड. जी.एस. ठाकुर जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, योगेंद्र राजपूत, सचिन जैन सहारा, शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ज्ञापन में प्रमुख सुझाव

SIR फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को सरल व व्यवहारिक बनाया जाए

जिन मतदाताओं के पास 2003 के दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं हैं, परंतु उनके पास वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र हैं, उनके SIR फॉर्म को स्वीकार किए जाने का अनुरोध किया गया।

हेल्प डेस्क पर पर्याप्त ऑपरेटरों की नियुक्ति

अनेक स्थानों पर हेल्प डेस्क तो बनाए गए हैं, लेकिन ऑपरेटरों की कमी के कारण कार्य धीमा हो रहा है। मतदाता सूची के दस्तावेज़ खोजने एवं सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए अतिरिक्त ऑपरेटर लगाने की आवश्यकता जताई गई।

SIR फॉर्म के साथ नए मतदाता जोड़ने के फॉर्म भी स्वीकार हों

नए मतदाताओं के जोड़ने हेतु फॉर्म-6 तथा शिफ्टिंग के लिए फॉर्म-8 को SIR फॉर्म के साथ ही स्वीकार करने का सुझाव दिया गया, जिससे नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्य में तेजी आए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment